अलीगढ़ में जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे पांच बच्चे, एक की मौत, चार गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के भुजपुरा चौकी क्षेत्र में शनिवार देर रात उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक दीवार गिरने की खबर सामने आई है। जनकारी के मुताबिक दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे पांच बच्चे दब गये। बताया जा रहा है कि उसमें से एक बच्चे की मौत हो गई और अन्य चार बच्चे घायल हो गए। 

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। भुजपुरा चौकी की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देर शनिवार रात एक दीवार गिरने की घटना घटित हुई है। जिसमें दीवार के नीचे दबने ने पांच बच्चे घायल हो गए।

 सिटी मजिस्ट्रेट स्टेट गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक बच्चे को मलखान सिंह अस्पताल भेजा गया। दूसरे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। एक लड़की गंभीर है और उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अधिकारी अभी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवा और जांच पर रोक

संबंधित समाचार