नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर बोले CM खट्टर- 'नहीं दी गई अनुमति, मंदिरों में सिर्फ जलाभिषेक कर सकेंगे श्रद्धालु'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंड़ीगढ़। हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठन एक बार फिर ब्रजमंडल यात्रा को लेकर अड़े हुए हैं और 28 अगस्त को फिर से ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है। लेकिन अभी तक प्रशासन इसकी इजाजत नहीं दी है। इस बीच नूंह की ब्रज मंडल यात्रा पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान सामने आया है। 

उन्होंने कहा कि महीने की शुरुआत में वहां (नूंह) जिस तरह की घटना हुई, उसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे। हमारी पुलिस और प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि लोग यात्रा (ब्रज मंडल शोभा यात्रा) निकालने के बजाय पास के मंदिरों में जाएं और पूजा करें। यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है लेकिन लोग जा सकते हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सकते हैं क्योंकि यह सावन का महीना है।

ये भी पढ़ें-  सीएम शिवराज आज महिलाओं के साथ मनाएंगे रक्षाबंधन, 'लाड़ली बहना योजना' का विशेष उपहार 

संबंधित समाचार