बहराइच: पटाखा रखे मकान में लगी आग, मलबे में तब्दील हुआ घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के गायघाट बाजार में एक मकान में देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे मकान मलबे में तब्दील हो गया। खूब पटाखे दगे। लाइसेंस धारी अवैध रूप से पड़ोसी के घर में पटाखा डंप कर रखा था। मोतीपुर थाना अंतर्गत गायघाट बाजार निवासी मुबारक अली पटाखा निर्माण का लाइसेंस लिए हुए हैं।

मुबारक अली प्रति दिन पटाखे का निर्माण करते हैं। पास में ही 50 मीटर की दूरी पर स्थित पड़ोसी अमीर हसन के मकान में अवैध रूप पटाखा डंप कर रहे थे। शनिवार रात 3:00 बजे के आसपास अमीर हसन के मकान में रखे पटाखा में आग लग गई। इससे मकान के चीथड़े उड़ गए। छत मलबे में तब्दील हो गया। पूरी तरह से पटरी जलकर राख हो गया। मकान में आग लगने से विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के मकान में भी दरक गए।

घटना की जानकारी मिलने पर मोतीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके की जांच की। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि लाइसेंस धारी द्वारा पटाखा बनाया जा रहा था, लेकिन डंप दूसरे के मकान में की जा रही थी। जांच की जा रही है।

200 मीटर की दूरी पर स्थित है चौकी
गायघाट बाजार निवासी अमीर हसन की मौत हो चुकी है। घर में बेटियां और उसकी पत्नी रहती हैं। इसके बाद भी लाइसेंस धारी दूसरे के मकान में पटाखा डंप कर रहा था। इसकी जानकारी चौकी पुलिस को भी नहीं लगी। जबकि चौकी की दूरी घर से महज 200 मीटर की है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: स्कूल प्रबंधक ने भाई की हत्या के मामले चार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

संबंधित समाचार