बहराइच: घर से गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रात में मां से हुई थी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के वैनी गांव निवासी एक युवक का शव रविवार सुबह नहर के निकट पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने संदिग्ध मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वैनी निवासी जसवंत तिवारी उर्फ गुड्डू पुत्र जय प्रकाश तिवारी इफका फार्मा कंपनी में काम करता था। शनिवार को युवक घर से काम पर जाने की बात कहकर चला गया। लेकिन शाम तक वापस नहीं पहुंचा। जसवंत की मां ने बताया कि रात में आठ बजे फोन पर बात हुई। 

साथ ही घर खाना खाने के लिए आने की बात कही। इसके बाद भी बेटा देर रात तक घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह युवक का शव गांव जाने वाली नहर के निकट पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: स्कूल प्रबंधक ने भाई की हत्या के मामले चार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

संबंधित समाचार