किसानों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेंगे: अनूप पांडेय
लखनऊ, अमृत विचार। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के मंडल कार्यालय में एक बैठक की गई। इस दौरान सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर चर्चा की गई। वहीं संडीला के आंसू सराय तिराहे पर हरदोई जिला कैम्प कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार पान्डेय ने किया। अनूप पांडेय ने कहा कि सरकार किसानों …
लखनऊ, अमृत विचार। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के मंडल कार्यालय में एक बैठक की गई। इस दौरान सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर चर्चा की गई। वहीं संडीला के आंसू सराय तिराहे पर हरदोई जिला कैम्प कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार पान्डेय ने किया।
अनूप पांडेय ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कुछ भी काम नहीं कर रही है। सरकार के किसानों का उत्पीड़न चरम पर है। प्रदेश और देश के लोगों का पेट भरने वाला किसान आज भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि आए दिन कर्ज में डूबा हुआ किसान आत्महत्या कर रहा है, लेकिन यह बहरी गूंगी सरकार किसानों को सिर्फ बहलाने फुसलाने का काम कर रही।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों के हितों के लिए बहुत से योजनाओं के संचालित किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन सभी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। अनूप पांडेय ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कहीं है।
उन्होंने बैठक के दौरान यह भी कहा कि भारतीय किसान यूनियन अंबावता हमेशा से किसानों के हितों की बात करता चला आया है। आज भी किसानों के सहयोग के लिए काम कर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी किसान का उत्पीड़न किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे।
