31 अगस्त से होगी सेना भर्ती पर जागरूकता अभियान के तहत शिविर की शुरुआत
उदयपुर। भारतीय सेना ने रोजगार के क्षेत्र में नए दिशा निर्देशों के साथ विभिन्न जिलों में भर्ती प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय नागरिकों को उनके क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना है ताकि वे अपनी योग्यता और कौशल के आधार पर उन अवसरों का उपयोग कर सकें।
जागरूकता अभियान के अंतर्गत भर्ती दफ्तर कोटा के निदेशक उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिलों के दौरे की शुरूआत 31 अगस्त से करेंगे। इसमें 31 अगस्त को आईटीआई कपासन, 01 सितम्बर को आईटीआई डूंगरपुर, आसपुर एवं सागवाड़ा, दो सितम्बर को आईटीआई बांसवाड़ा एवं बागीदौरा, चार सितम्बर को आईटीआई प्रतापगढ़, अरनोद एवं धरियावाद, पांच सितम्बर को एनसीसी कैंप, आईटीआई उदयपुर, मावली और छह सितम्बर को सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ एवं आईटीआई चित्तोड़गढ़ में जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी को सेना भर्ती से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढे़ं- सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, दिल्ली DSSSB ने टीजीटी समेत 1841 पदों पर निकाली भर्ती
