अयोध्या: पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद योगी सरकार पर हुए हमलावर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर क्षेत्र के परसपुर सथरा में करंट से किसान की मौत के जिम्मेदार विभाग के अफसर हैं। पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये व झुलसे चार लोगों को 50-50 हजार रुपये की अबिलंब सहायता दी जाए। यह मांग मुख्य अभियंता मध्यांचल विद्युत वितरण को ज्ञापन देकर प्रदेश के पूर्व कबीना मंत्री व …

अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर क्षेत्र के परसपुर सथरा में करंट से किसान की मौत के जिम्मेदार विभाग के अफसर हैं। पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये व झुलसे चार लोगों को 50-50 हजार रुपये की अबिलंब सहायता दी जाए। यह मांग मुख्य अभियंता मध्यांचल विद्युत वितरण को ज्ञापन देकर प्रदेश के पूर्व कबीना मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने गुरुवार को की है।

ज्ञापन देने के बाद शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वर्ता में पूर्व मंत्री ने योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी सरकार है जिसमें अफसर बेलगाम हैं। विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के परसपुर सथरा गांव में 11,000 बोल्ट का तार जमीन तक लटका है। स्थानीय लोगों ने विभाग में कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

3 सितंबर को खेत मे घास काटने गए किसान साहब बख्श साहू करंट की चपेट में आकर जान से हाथ धो बैठे। चार अन्य लोग भी झुलसने से घायल हैं। बताया कि मृत किसान के परिवार को 25 लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपये बतौर क्षतिपूर्ति की मांग की गई है। साथ ही मृतक के घर के पास से ट्रांसफार्मर हटाने, जर्जर तारों को बदलने तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

इससे पहले कई बकरियां, मवेशियों की जान जा चुकी है। पिछली बार गेहूं भी जले। गांव वालों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी सुनवाई के लिए प्रार्थना किया। लेकिन लापरवाह अफसरों ने कोई सुनवाई नही की। पूर्व मंत्री ने कहा कि मामला गम्भीर है। ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों पर तत्काल दण्डात्मक कार्रवाई की जाए।

गांधी जयंती पर धरना देंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री
सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते गांधी जयंती 2 अक्टूबर को धरना देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। मेरठ, आगरा के स्वर्ण व्यवसायियों से दिन दहाड़े लूट व हत्या हुई। महिलाएं, लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। इसका नजारा मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर, गोंडा में भी दिखा। अपराध, लूट, हत्या, रेप की घटनाएं आम हैं।
वहीं किसान, बेरोजगार, युवा, व्यापारी सब बेहाल हैं। कोरोना जैसी महामारी में लड़ने में विफल सरकार में कोरोना किट घोटाले भी सामने आ रहे। ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों से जबरन दोगुने दाम के चेक कटवाए जा रहे हैं। लोग कोरोना से कहीं ज्यादा इलाज नही होने से दम तोड़ रहे हैं। प्रदेश की ऐसी हालत व योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांधी जयंती पर धरने के साथ ही समाजवादी पार्टी जनता हित मे व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। इस मौके पर समाजवादी जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, छोटे लाल यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार