Kannauj: एक्सप्रेस वे पर मिला छात्रा का शव, तीन दिन से थी लापता, परिजनों ने जताई प्रेमी पर हत्या करने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में लापता छात्रा का शव पड़ा मिला।

कन्नौज में एक्सप्रेस वे पर छात्रा का शव पड़ा मिला। वह बीते दिन से लापता थी। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या करने की आशंका जताई।

कन्नौज, अमृत विचार। सौरिख थाना क्षेत्र के नगला कन्हई गांव की रहने वाली छात्रा का एक्सप्रेस वे पर शव पड़ा मिला। बीते तीन दिनें से वह लापता थी। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या कर फेकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूचना पर पहुंचे सीओ दीपक दुबे पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ एक्सप्रेसवे पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस अब कई बिंदुओं पर मामले की पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार