KBC के 15वें सीजन में रहेंगे अयोध्या के वरुण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सोनी लिव चैनल पर प्रसारित होने वाले चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन में जनपद के वरुण केसरवानी का चयन हुआ है। केबीसी में वरुण का चयन होने पर लोगों को खुशी है। 
     
शहर के हैदरगंज मुहल्ला निवासी 23 वर्षीय वरुण केसरवानी वर्तमान में फोन पे के रीजनल हेड हैं और नोएडा में निवास कर रहे हैं। हालांकि उनके माता-पिता और रिश्तेदार अयोध्या में ही रह रहे हैं। दूरभाष पर वरुण ने बताया कि वह शुरू से ही केबीसी में आने के लिए प्रयास कर रहे थे, अब उन्हें 15वें सीजन में सफलता मिली है। वह अपनी पत्नी कनिका आनंद के साथ केबीसी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि चयन होने के बाद मुंबई में उनका ऑडीशन हुआ था, साथ ही सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा ली गई थी, परीक्षा के बाद अंतिम रूप से उनका चयन केबीसी में किया गया।

ये भी पढ़ें -फिल्म जवान के गाना नॉट रमैया वस्तावैया का टीजर रिलीज, दिखा Shahrukh Khan का दमदार अवतार

संबंधित समाचार