VIRAL VIDEO: मगरमच्छ के झुंड के बीच फंसा मुर्गा, चकमा देकर निकला मौत के मुंह से बाहर, नजारा देख थम जाएंगी सांसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन मगरमच्छ के शिकार के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर दिल दहल जाता है। इन दिनों मगरमच्छ के शिकार का एक ऐसा ही वीडियो लोगों का दिल दहला रहा है। वीडियो में मगरमच्छों के झुंड में फंसे एक मुर्गे को मंडराती मौत के बीच झटपटाते देखा जा सकता है, लेकिन अगले ही पल का नजारा देखकर आपको खुद की ही आंखों पर यकीन करना मुश्किल होगा।

वीडियो की शुरुआत में एक मुर्गे को एक या दो नहीं, बल्कि मगरमच्छों के झुंड के बीच फंसते देख सकते हैं। इस दौरान कुछ मगरमच्छ पानी के अंदर, तो कुछ पानी के बाहर जमीन पर मंडराते नजर आ रहे हैं। वहीं इस बीच सभी शिकारियों की नजर अकेले फड़फड़ाते मुर्गे पर पड़ती है, जिसे अपना निवाला बनाने के लिए सभी जद्दोजहद करने लगते है। इस बीच जबड़ा फाड़े मगरमच्छों के बीच से अपनी जान बचाता मुर्गा किसी तरह मौत को चकमा देकर दीवार के पास निकल जाता है। 

बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'चिकन स्केप।' वहीं एक यूजर्स ने लिखा कि, जिस दिन यमराज छुट्टी पर हो तो यही होता है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसे ही कहते हैं जिंदगी।'

ये भी पढे़ं- पंजाब की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही सानवी सूद कर रही है नई ऊंचाइयों को फतह