अयोध्या : एसआई अजीत की कप्तानी में जिले की टीम को मिले 6 मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्रदेश के सीतापुर जनपद में आयोजित अंतर्जनपदीय लखनऊ जोन शूंटिंग स्पोर्ट्स राइफल प्रतियोगिता में जनपद की टीम ने छह मेडल हासिल किये हैं।  प्रतियोगिता के समापन पर जिले की टीम के कप्तान उपनिरीक्षक अजीत पासवान समेत खिलाडियों को एसपी सीतापुर ने पुरस्कृत और सम्मानित किया।  जिला टीम की इस उपलब्धि पर अधिकारियों ने ख़ुशी जाहिर की है।  

गौरतलब है कि अंतर्जनपदीय लखनऊ जोन शूंटिंग स्पोर्ट्स राइफल प्रतियोगिता में जनपद से टीम कप्तान एसआई अजीत पासवान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अरुण कुमार सिंह, आरक्षी राजन मिश्रा, आरक्षी धर्मेंद्र सिंह,आरक्षी राकेश गौतम को चयन कर भेजा गया था। पुलिस कार्यालय के मुताबिक जिले की प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धा में कुल 6 मेडल अयोध्या पुलिस के नाम किया। साथ ही टीम कप्तान अजीत पासवान के साथ जिले के आरक्षी धर्मेंद्र सिंह और राजन मिश्रा को जोनल टीम में प्रतिभाग के लिए चुना गया है। इस उपलब्धि पर आईजी प्रवीन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर समेत अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें -बहराइच सांसद के आवास की घंटी बजा अटेवा ने की ओपीएस बहाली की मांग

संबंधित समाचार