लखनऊ : तीन आईएएस अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बदले गये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में रविवार को तीन सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे अजय कुमार शुक्ला को सचिव नगर विकास बनाया गया है। वहीं नवदीप रिणवा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। नवदीप रिणवा इससे पहले अलीगढ़ में मण्डलायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं रविंद्र कुमार को अलीगढ़ का मण्डलायुक्त बनाया गया है।

दरअसल, शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर नवदीप रिणवा के नाम पर मुहर लग गई थी। बताया जा रहा है कि नवदीप अयोध्या के कमिश्नर भी रह चुके हैं। इसके अलावा यूपी के मऊ और मेरठ समेत अन्य जिलों में डीएम की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले नवदीप रिणवा की तैनाती को अहम माना जा रहा है। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर नवदीप रिणवा के नाम पर मोहर लगते ही आईएएस अधिकारी अजय कुमार शुक्ला को नई तैनाती दिये जाने की बात साफ हो गई थी। आईएएस अधिकारी अजय कुमार शुक्ला अभी तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें तीन साल का समय हो गया था इस जिम्मेदारी को संभालते हुये। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : स्वतंत्रता सेनानी परिवार ने सद्भावना उपवास कर सौंपा ज्ञापन, जानें क्या हैं मांगें

संबंधित समाचार