प्रतापगढ़ : सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियों के मिडडे मील में शामिल होगी बाजरे की खिचड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब मिड-डे मील में बाजरे की खिचड़ी भी खाने को मिलेगी। पोषक तत्वों से भूरपूर श्री अन्न (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने के लिए अब प्रत्येक शुक्रवार को यह विद्यार्थियों की थाली में परोसी जाएगी। वहीं, अब हफ्ते में सभी दिन (रविवार को छोड़कर) मौसमी सब्जी खिलाई जाएगी। शासन ने मिड डे मील के मेन्यू में बदलाव किया है।

पीएम पोषण योजना के अंतर्गत स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की राशि बढ़ाने के बाद अब मेन्यू में भी बदलाव कर दिया गया है। शासन द्वारा मिड-डे मील के लिए जारी किए गए संशोधित मेन्यू के अनुसार हफ्ते में एक दिन मूंग की दाल व मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी दी जाएगी। एमडीएम प्रभारी मो. इजहार ने बताया कि सोमवार को रोटी व सोयाबीन की बड़ी युक्त मौसमी सब्जी व ताजा मौसमी फल,मंगलवार को चावल-सब्जी युक्त दाल, बुधवार को मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी व दूध, गुरुवार को रोटी एवं सब्जी युक्त दाल, शुक्रवार को मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी या फिर मूंग की दाल एवं मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी। इन दोनों में से कोई एक तथा शनिवार को चावल-सब्जी युक्त दाल दी जाएगी। 

17 - 2023-08-27T201228.989

श्री अन्न को बढ़ावा 
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब मिड-डे मील में बाजरे की खिचड़ी भी दी जाएगी। पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने के लिए अब प्रत्येक शुक्रवार को यह बच्चों की थाली में परोसी जाएगी।
भूपेंद्र सिंह,बीएसएस प्रतापगढ़

ये भी पढ़ें -अयोध्या : रामनगरी के पथरीले रास्ते ले रहे आस्था और भक्ति की परीक्षा

संबंधित समाचार