बरेली: महिला से दुष्कर्म करने वाला सिपाही मुरादाबाद पीएसी में तैनात, जानिए मामला
बरेली, अमृत विचार। महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही पीएसी मुरादाबाद में तैनात है। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाना में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह एक बच्चे की मां है। पीएसी मुरादाबाद में तैनात सिपाही विपिन उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में पिछले चार साल से रह रहा था। वह शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा था। शादी का दबाव बनाने पर उसने इन्कार कर दिया। उसने थाना पुलिस से शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
यह भी पढ़ें- बरेली: झूठी रिपोर्ट... ईओ नवाबगंज के लिए, हर समस्या का यही एक समाधानस
