बरेली : मदुरै रेल हादसे के बाद इज्जतनगर और मुरादाबाद मंडल में अलर्ट
बरेली, अमृत विचार। मदुरै में रेल कोच में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के बाद इज्ज्तनगर और मुरादाबाद रेल मंडल में भी अलर्ट जारी किया गया है। आरपीएफ और जीआरपी 15 दिन तक अभियान चलाकर ट्रेनों में चेकिंग कर ज्वलनशील सामान ले जाने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करेगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि मदुरै हादसे के बाद अब 15 दिन तक पूरे मंडल में अवैध रूप से ज्वलनशील सामान ट्रेनों और स्टेशन परिसर में ले जाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही रेलवे की टीम यात्रियों को ज्वलनशील सामान ले जाने के खतरे के बारे में जागरूक करकेगी।
ये भी पढ़ें : बरेली: झूठी रिपोर्ट... ईओ नवाबगंज के लिए, हर समस्या का यही एक समाधान
