बरेली: मौसम में उतार चढ़ाव बच्चों को कर रहा बीमार, जानें कारण और बचाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मौसम में उतार चढ़ाव बच्चों की सेहत पर भी भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। रविवार को बच्चा वार्ड में 21 बच्चे भर्ती थे, जो बुखार और डायरिया जैसी बीमारियों से ग्रसित थे।

निजी अस्पतालों में भी ज्यादातर बच्चे बुखार पीड़ित ही आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से तापमान में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आई तो गर्मी से भी राहत मिली।

अब फिर तापमान में इजाफा होने से उमस भरी गर्मी सताने लगी है, इसका असर सेहत पर भी पड़ रहा है। जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा मरीज त्वचा और बुखार से ग्रसित मिले। स्वास्थ्य मेले के नोडल अधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि रविवार को मेले में तीन हजार से अधिक मरीजों को परामर्श दिया गया। 200 से अधिक मरीज बुखार और 300 से ज्यादा त्वचा संबंधी रोग से ग्रसित थे।

ये हैं कारण
  • दूषित पानी का सेवन करना
  • बाजार की तली-भूनी चीजें, फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करना
  • बासी व दूषित भोजन करना
  • गर्म वातावरण से एक दम ठंडे में जाना
  • साफ-सफाई का ध्यान न रखना
ऐसे करें बचाव
  • दूषित पानी का सेवन करना
  • बाजार की तली-भूनी चीजें, फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करना
  • बासी व दूषित भोजन करना
  • गर्म वातावरण से एक दम ठंडे में जाना
  • साफ-सफाई का ध्यान न रखना
    ऐसे करें बचाव
  • पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं
  • तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें
  • बाहर की चीजों का सेवन कम करें
  • घर में बना हुए ताजा भोजन लें

संबंधित समाचार