बरेली: देवरनियां में गोवंश के मिले अवशेष, संगठनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली/देवरनियांख्, अमृत विचार। एक बार फिर से गो तस्करी के मामले बढ़ गए हैं। देवरनिया में रविवार को फिर हाईवे किनारे दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले। जानकारी होने पर कई संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने अवशेषों को मिट्टी में दबाकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

देवरनियां के खेमी खेड़ा में हाईवे किनारे रविवार की सुबह गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। गोतस्करों ने पशुओं का वध किया था और प्लास्टिक के कट्टे के साथ ही कुछ अवशेष खुले में फेंक दिए थे। इसकी जानकारी पर कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

इससे पहले गुरुवार को भी मगरी नवादा में बहगुल नदी के पास के गोवंशीय पशु के अवशेष मिले थे, जिसमें पुलिस कई घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही थी। इसमें भी अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी लेकिन अभी तक तस्करों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

ये भी पढ़ें : बरेली: झूठी रिपोर्ट... ईओ नवाबगंज के लिए, हर समस्या का यही एक समाधान

संबंधित समाचार