बरेली: डेलापीर तिराहे के मलबे से दुरुस्त होगी एकता नगर चौराहे की सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। शहर के गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम के पास मलबे का इंतजाम हो गया है। डेलापीर तिराहे से अवैध अतिक्रमण से निकले मलबे से शहर की कुछ सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। पहले चरण में एकता नगर चौराहे पर हुए गड्ढे को भरा जाएगा।

डीडीपुरम में अर्बन बैंक के आगे एकता नगर चौराहे पर मुड़ते ही सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है। इसी मार्ग पर आगे बढ़ने पर स्टेडियम रोड के पहले द्वार के पास भी सड़क के साथ साथ फुटपाथ पर लगी टाइल्स भी बरसात से उखड़ चुकी है।

हालत यह है कि गहरे गड्ढे से बचने के लिए राहगीर किनारे से निकलते हैं तो टूटे फुटपाथ में दुपहिया वाहन फंसकर गिर जा रहे हैं। इससे लोग चोटिल हो रहे हैं।

पिछले दिनों नगर निगम के अफसर डेलापीर से लौटते हुए इस गड्ढे वाले रास्ते से स्टेडियम रोड की ओर गए थे। वार्ड के पार्षद सोनिया कपूर के पति अतुल कपूर ने बताया कि वार्ड की प्रमुख सड़क को बनवाने को प्रयासरत हूं लेकिन फिलहाल मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत देने के लिए इन गड्ढों को भरवाने के लिए मलबा डलवाने का इंतजाम किया है।

अफसरों से बातचीत की है। डेलापीर में अतिक्रमण ध्वस्त करने में निकले मलबे का प्रयोग फिलहाल इस सड़क के गहरे गड्ढों को भरने में किया जा सकता है। इस बारे में मेयर डाॅ. उमेश गौतम से भी बात की है। उन्होंने सड़क को पूरी तरह बनवाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। फिलहाल अपर नगर आयुक्त से बात कर इस मार्ग पर मलबा डलवाने पर सहमति हो गई है।

ये भी पढ़ें : बरेली: झूठी रिपोर्ट... ईओ नवाबगंज के लिए, हर समस्या का यही एक समाधान

 

संबंधित समाचार