आज का इतिहास: आज ही के दिन हुई थी प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1600-मुग़लों ने अहमदनगर पर क़ब्ज़ा किया।
1845-प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा। 
1858-उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म।
1904-कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन 
1913-भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म। 
1914-प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई।
1916-प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की। 
1928-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष एम.जी.के. मेनन का जन्म। 
1956-इंग्‍लैड ने ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर एशेज पर कब्‍जा जमाया। 
1972-साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया। 
1984-सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 
1986-भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली पहली महिला बनी। 
1990-ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया। 
1992-कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में भारत के लिये कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी अन्नू रानी का जन्म। 
1996-इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया। 
1999-मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये। 
2000-ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू। 
2001-भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 08 सैनिक मरे। 
2006-दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन। 
2008-प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आयी बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। 
2011-वेद, वेदांग, संस्कृत, व्याकरण एवं भाषा विज्ञान के अप्रतिम विद्धान कपिल देव द्विवेदी का निधन। 
2013-गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत। 
2017- पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता। 

 
 

संबंधित समाचार