शेयर बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 177.63 अंक चढ़कर 65,064.14 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 62.2 अंक बढ़कर 19,328 पर रहा। सेंसेक्स के शेयरों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील बढ़त में रहे। 

दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, नेस्ले और टाइटन घाटे में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत गिरावट के साथ 84.39 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। 

ये भी पढ़ें-  जनधन योजना की अगुवाई में डिजिटल बदलाव से वित्तीय समावेशन में आयी क्रांति: सीतारमण 

संबंधित समाचार