कुशीनगर में दो लड़कियां नहर में कूदी, तलाश में जुटे गोताखोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के सेवरही क्षेत्र में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल से दो लड़कियों ने छलांग लगा दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रकबा दुलमापट्टी गांव के भगवानपुर टोला के निकट सुबह करीब 11 बजे इंटरमीडियेट की दो छात्राओं ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर नहर में छलांग लगा दी। उनकी तलाश के लिये पांच गोताखोर लगाए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 11 बजे दो लड़कियां मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल पर पहुंचीं और अपनी चप्पलें फर्श पर और दुपट्टा पुल की रेलिंग पर रख दिया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में कूद गईं।
इन दिनों नहर में भरपूर पानी आ रहा है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों डूब गईं। वहां कार्य कर रही कुछ महिलाओं ने यह दृश्य देखकर शोर मचाया तो घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई।

पुलिस को सूचना मिली तो थाना क्षेत्र से गायब लड़कियों की खोजबीन की जाने लगी। करीब तीन घंटे बाद इनके बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि नहर में डूबी एक लड़की का नाम रानी उर्फ सप्पू उम्र (18) है जो तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया गांव के निवासी सदीक मियां की पुत्री है। दूसरी लड़की का नाम भी रानी है जो इसी गांव के उमेश ठाकुर की पुत्री बताई जा रही है। दोनों लड़कियां हम उम्र हैं।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: बेटा गिड़गिड़ाता रहा लेकिन रिटायर जज को केजीएमयू में नहीं मिला इलाज, फिर निजी अस्पताल कराया भर्ती

संबंधित समाचार