अयोध्या: सिद्धांत ने यूजीसी नेट परीक्षा में हासिल किया 74 वां स्थान
अयोध्या, अमृत विचार। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट में अयोध्या के रहने वाले मेधावी सिद्धांत यादव ने जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर जगमग किया है।
पूराबाजार ब्लाक के ग्राम जोगापुर निवासी सिद्धांत यादव ने रसायन विज्ञान विषय के अंतर्गत पूरे देश में 74वां स्थान हासिल कर जेआरएफ की उपाधि भी हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। बता दें कि 24 वर्षीय मेधावी सिद्धांत ने इंटर तक की पढ़ाई शहर के उदया पब्लिक स्कूल में की थी।
यहां के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और आईआईटी बॉम्बे से परास्नातक की पढ़ाई की। वह वर्तमान समय में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित कंपनी में अपनी सेवा दे रहे हैं। सिद्धांत ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी शिक्षिका माता अंजू यादव व पिता प्रवीण यादव को दिया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: शिक्षिका ने विधायक और सांसद को दिया स्वरचित पुस्तक, हो रही सराहना
