Sawan 2023 : आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, कांवड़ियों के नारों से गूंजे शिवालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़।

फतेहपुर में आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़ियों के नारों से शिवालय गूंज उठे।

फतेहपुर, अमृत विचार। चार जुलाई से शुरू इस बार के सावन का समापन 31 अगस्त को होने जा रहा है। यह सोमवार, इस सावना का आठवां और आखिरी रहा। नतीजा, देवो के देव महादेव की कृपा पाने को भोर पहर से शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर हर महादेव और बम बम बोल की गूंज से दोआबा की धरा शिवमय हो गई। जलाभिषेक का दौर देखते बना। जिसके लिए हरेक उम्र आगे आई। भक्तों ने व्रत रखकर प्रभू की पूजा आराधना की। कावड़ियों के उद़घोष से यह सावन और खास बन गया।  

अधिमास के कारण इस बार आठ सोमवार पड़े। आखिरी सोमवार होने के कारण शिवालयों में शिवभक्तों का रेला सुबह से देर शाम तक उमड़ता रहा। शिव भक्तों ने विधि विधान से शंकर शंभू की आराधना करके प्रभू की कृपा खुद पर बने रहने की प्रार्थना की। शहर के सिद्धपीठ का आसपास का इलाका सारा दिन शिवभक्तों की आमद का गवाह बना रहा।

महिला व पुरुष के लिए अलग अगल पूजा की व्यवस्था होने से उमड़ी भीड़ के बावजूद अव्यवस्था नहीं फैल सकी। थवई के शिव मंदिर में भी तड़के से घंटा व घडि़याल देर शाम होने वाली पूजा तक निरंतर बजते रहे। चांदपुर के गूढ़ेश्वर धाम में भी यही कुछ देखने को मिलता रहा। यहां पर हमीरपुर जिले से भी तमाम भक्त, पूजा अर्चना करने को पहुंचे। बिंदकी के डूंडेश्वर, किल्लेश्वर व कैलाश शिव मंदिर में भी शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती रही।

शिवभक्तों ने व्रत रखकर भगवान त्रिनेत्र की कृपा दृष्टि की कामना की।  वहीं, कन्नौज में भी सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में बोल बम के जयकारे गूंजे। इसके साथ ही गंगा स्नान के बाद भक्त बाबा के दर्शन कर रहे है।

संबंधित समाचार