अयोध्या: 30 मजरों के पात्रों को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास, उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज, अयोध्या,अमृत विचार। जिले की एक ग्राम पंचायत ऐसी भी है जहां लोग अभी भी प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं। जिनके सिर पर छत आज तक नसीब नहीं हुआ। छप्पर व खपरैल के मकान में रहने वाले पात्र लोगों ने आवास दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की है। 
   
 पहले बनी आवास पात्रता की सूची में नाम रहने के बाद भी आवास न मिल पाने से इस बार लोग सशंकित हैं। पुनः नई पात्रता सूची में नाम दर्ज करवा के आवास पाने की आस लगाए हैं। विकास खंड तारुन की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जाना बाजार है। जिसमें लगभग 30 पुरवे और 7000 मतदाता हैं।

वर्ष 2000 में आर्थिक सर्वे के आधार पर बनी आवास पात्रता सूची के आधार पर अब तक लोगों को आवास से संतृप्त कर दिया गया। उसमें से अपात्र लोगों की छटनी कर दिया गया। जिससे पात्रता सूची के आधार पर लोक संतृप्त होने पर आवास प्लस कि नई सूची भी बनी।अब पुनः सर्वे के आधार पर गांव में नई सूची बनाई जा रही है।

यह हैं प्रधानमंत्री आवास से वंचित 
पंडित का पूरा, मनियारपुर, मयनदीपुर, बसंती का पूरा, चौबेपुर, दहलवा, खजुरीपुर, केवटहिया और जाना बाजार सहित लगभग 30 मजरे हैं। जिसमें आवास के पात्र तिलका देवी, रामपति, शांति, बिटटन, पुष्पा, रंजना, उषा, भानुमति, शांति, अनीता आदि शामिल हैं। यह प्रधानमंत्री आवास के लिए तरस रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी विजय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गांव पंचायत में सर्वे का कार्य चल रहा है। पात्र लोगों का नाम सूची में डालकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिलवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं और 11वीं में पंजीकरण कराने की तारीख, जानें अब क्या है अंतिम तिथि

संबंधित समाचार