अमरोहा : पांच दिन बाद गंगा में मिला नाजिया का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। कार समेत गंगा में डूबी विवाहिता का शव पांचवें दिन मिल गया। शव घटनास्थल से लगभग 15 किमी दूर पानी में उतराता मिला। लोगों के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया।  

गांव सीकरी खादर निवासी शाने आलम का पांच दिन पूर्व परिवार में कोई विवाद हो गया था। इसके बाद शाने आलम पांच माह की गर्भवती पत्नी नाजिया को कार में बैठाकर ले गया था। उसने कार को गंगा नदी में गिरा दिया था। 

इससे पहले शाने आलम ने अपने पिता व बहन को कार से टक्कर मार दी थी। शाने आलम का शव मिलने के बाद से गोताखोरों की टीम लगातार नाजिया और कार की तलाश कर रही थी। पांच दिन की कड़ी मेहनत के बाद सोमवार को नाजिया का शव भी गंगा नदी से बरामद हो गया। इसके बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: हाईटेंशन लाइन से टकराया सरिया, छात्र की मौत

संबंधित समाचार