शाहजहांपुर: जिले में तेजी से फेल रहा डेंगू और मलेरिया, मरीजों की संख्या बढ़ी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में मौसम परिवर्तन के साथ मच्छरों की भरमार को लेकर डेंगू बुखार व मलेरिया बुखार तेजी के साथ पांव पसारता जा रहा है। मलेरिया विभाग का दावा है कि सात माह में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है और 18 डेंगू के मरीज मिले है। इसी प्रकार मलेरिया बुखार से भी किसी की मौत नहीं हुई और 200 केस मलेरिया बुखार के मिले है। राजकीय मेडिकल कालेज में बुखार के मरीजों से पटा हुआ है। रोजाना डेंगू व मलेरिया बुखार के दो मरीजों की जांच हो रही है। डेंगू वार्ड शीघ्र खोला जाएगा।
राजकीय मेडिकल कालेज की ओपीडी व ट्रामा सेंटर में अधिकांश मरीज जाड़ा देकर बुखार के मरीज आ रहे है। अन्य दिनों की अपेक्षा ओपीडी में अधिक मरीज आ रहे है। वार्डो में बेड के लिए मारामारी है। खून जांच कक्ष में सुबह नौ बजे से मरीजों की कतार लग जाती है। रोजाना करीब चार मरीजां की जांच डेंगू व मलेरिया बुखार की जांच होती है।
जांच रिपोर्ट दूसरे दिन मिलती है। हर दिन तीन संदिग्ध डेंगू और आधा दर्जन मलेरिया बुखार के मरीज मिलते है। मौसम परिवर्तन के अनुसार से मच्छरों की भरमार है। मच्छरों ने रात की नींद हराम कर रखी है। इधर मलेरिया विभाग ने दावा किया है कि सात माह में डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और 18 मरीज मिले है।
इसी प्रकार मलेरिया बुखार से भी किसी की मौत हो नहीं और दो सौ मरीज मलेरिया बुखार के मिले है। जबकि जिले में दो सगे भाई-बहन समेत पांच लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। मलेरिया विभाग ने दावा किया है कि यह मौत मलेरिया बुखार से नहीं बल्कि वायरल बुखार से हुई। इतना नहीं बुखार के मरीज स्वास्थ्य केंद्र और प्राइवेट अस्पताल में आ रहे है। बताते है कि प्राइवेट अस्पताल में संदिग्ध डेगू मरीज व मलेरिया बुखार के मरीजों का उपचार चल रहा है। मेडिकल कालेज के डा एमएल अग्रवाल दवा देने के साथ-साथ मरीजों को मच्छरों से बचाव के उपाए बता रहे है।
सात माह में डेंगू व मलेरिया बुखार से किसी की मौत नहीं हुई है। अब तक डेंगू के 18 और मलेरिया बुखार के 200 मरीज मिले है। जलालाबाद क्षेत्र के एक मरीज की लखनऊ में मौत हुई। लेकिन उसकी मौत डेंगू से हुई या नहीं, इसकी रिपोर्ट नहीं आई। टीम को जलालाबाद भेजा जाएगा---डा सूर्य प्रकाश जिला मलेरिया अधिकारी।
मेडिकल कालेज में डेंगू वार्ड अलग से बनाया जाएगा। हर दिन संदिग्ध डेंगू और मलेरिया बुखार के मरीजों की जांच हो रही है। संदिग्ध डेंगू और मलेरिया बुखार के मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। दवाओं की कोई कमी नहीं है---डा राजेश प्राचार्य मंडिकल कालेज।
शहर में नहीं हो रही फागिंग
प्रदेश सरकार के नियमानुसार शहर में फागिंग नगर निगम, तहसील में नगर पालिका परिषद तथा गांव में पंचायीराज फागिंग कराएगा। लेकिन शहर, तहसील और गांव में मच्छर दिन पर दिन पनपते जा रहे है। प्रशासन फागिंग कराने की जरुरत नहीं समझ रहा है। नगर निगम शहर में फागिंग का चार्ट बना रखा है। लेकिन शहर में कही फागिंग होते नहीं दिखती है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, कूलर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
