सोनभद सड़क हादसे में डायल 112 के चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद। उत्तर प्रदेश मे सोनभद्र जिले के बीजपुर क्षेत्र में मंगलवार को मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए जा रहे 112 डायल के चालक की कार के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिले के जरहां ग्राम निवासी मदनलाल मोदनवाल डायल 112 थाना अनपरा में पीआरवी 3096 वाहन पर चालक के पद पर तैनात था।

वह मुल रुप से 171 कम्पनी बभनी का होमगार्ड था। आज सुबह वह मोटरसाइकिल से अनपरा अपने ड्यूटी के लिए जा रहा था कि नेमना सिरसोति मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार के चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-UP News : मायावती ने इमरान मसूद को BSP से किया निष्कासित

संबंधित समाचार