अयोध्या : अपोलो अस्पताल की डाक्टरों ने दी आधुनिक प्रसव तकनीक की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ की डॉ एकता शर्मा और डॉ राधिका ने महिलाओं के आधुनिक प्रसव तकनीक की विस्तार से जानकारी दी और महिलाओं को मेनोपॉज़ के प्रति जागरूक किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि जीवन में जितना अनुशासित एवं संयमित रहेंगे, उतना ही समस्याओं व बीमारियों का कम से कम सामना करना पड़ेगा। हिदायत दी कि प्रत्येक महिला अपने लिए वक़्त निकाले और समय-समय पर जरूरी क्लिनिकल टेस्ट कराती रहे, क्योंकि आजकल महिलाओं को ब्रैस्ट कैंसर के साथ अन्य घातक बीमारियों की संभावना बढ़ गई है।  
 
जच्चा-बच्चा एवं आधुनिक तकनीकि की विशेषज्ञ यह दोनों चिकित्सक इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रही थीं। क्लब की ओर से अध्यक्षा ममता सिंह एवं सचिव अंजू अग्रवाल ने दोनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा अंग-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रही क्लब एडिटर ने इनरव्हील परिवार के निमंत्रण पर कीमती समय निकाल महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आभार जताया।  इस अवसर पर मैत्री क्लब अध्यक्षा रंजना सिंह एवं रोटरी परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -सीतापुर : सपा के पूर्व विधायक रामपाल यादव का निधन, अखिलेश ने जताया शोक

संबंधित समाचार