future consumer ने नीलगिरि डेयरी फार्म को 67 करोड़ रुपये में बेचा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कर्ज में डूबी फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड ने मंगलवार को अपने डेयरी कारोबार ‘नीलगिरि डेयरी फार्म’ को 67 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की। फ्यूचर कंज्यूमर ने नीलगिरि डेयरी फार्म प्राइवेट लिमिटेड (एनडीएफपीएल) के संपूर्ण कारोबार को बेचने के लिए एवीए चोलायिल हेल्थकेयर के साथ एक हस्तांतरण समझौता किया है।

इस सौदे में डेयरी फार्म के फ्रेंचाइजी संचालन, खुदरा कारोबार परिचालन और उसके विभिन्न उत्पादों की सोर्सिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन शामिल है।

इस संबंध में फ्यूचर कंज्यूमर के बोर्ड ने मंगलवार को हुई एक बैठक में एनडीएफपीएल व्यवसाय को एवीए चोलायिल हेल्थकेयर को बेचने की मंजूरी दी। सौदे के तहत 67 करोड़ रुपये की खरीद राशि का भुगतान तीन किस्तों में किया जाएगा। 

ये भी पढे़ं- गणेश चतुर्थी को लॉन्च होगा 'जियो एयर फाइबर', अब घरों और दफ्तरों में मिलेगी वायलेस ब्राडबैंड सर्विस

 

संबंधित समाचार