रामपुर: शाहबाद के कूप गांव में मिले तीन मलेरिया केस, 58 लोगों की हुई एंटीजन जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मलेरिया विभाग के अधिकारियों द्वारा लोगों की कराई गई जांच में तीन केस सामने आए हैं। केस मिलने पर मलेरिया की टीम ने शाहबाद के गांव कूप और ब्लॉक सैदनगर के गांव काशीपुर आंगा में 58 लोगों की एंटीजन जांचे कराई हैं।

शाहबाद ब्लॉक के गांव कूप और सैदनगर के गांव काशीपुर आंगा में मलेरिया रोगियों की सूचना पर पहुंची टीम ने शिविर एंटीजन जांचे तो उसमें तीन लोगों को मलेरिया होने की पुष्टि हुई।

मलेरिया निरीक्षक देवराज सिंह ने बताया कि शाहबाद के कूप गांव में 42, जबकि सैदनगर के गांव काशीपुर आंगा में 16 लोगों की मलेरिया और डेंगू की जांच के लिए एंटीजन जांच कराई गई। मलेरिया के मामले मिलने पर ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव और उनसे होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी।

टीम द्वारा कहा कि मलेरिया, डेंगू चिकनगुनिया रोग मच्छर से पैदा होता है। यह मच्छर साफ पानी में अंडा देता है, इसीलिए घरों में अंदर आसपास पानी एकत्र न होने दें। बुखार आने पर तत्काल ही नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मलेरिया, डेंगू की जांच कराएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। ग्राम प्रधान, संबंधित निकायों में साफ सफाई एवं नाले नालियों में कूड़ा एकत्र न होने दें।

ये भी पढ़ें : रामपुर: दवा लेने गई महिला की सड़क हादसे में मौत, मायके वाले बोले- हादसा नहीं बल्कि हत्या

संबंधित समाचार