शाहजहांपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, भाई की मौत...बहन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेपर दिलाकर वापस आ रहे थे बाइक सवार भाई-बहन

खुटार, अमृत विचार। गोला रोड स्टेट हाईवे पर रात करीब आठ बजे भाई-बहन बाइक से खुटार आ रहे थे। रास्ते में कठिना पुल के पास सामने से जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल बहन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव सरेली निवासी रामकुमार का पुत्र दीपक वर्मा 21 वर्षीय अपनी बहन दुर्गा वर्मा को पेपर दिलाने के लिए जिला खीरी के कस्बा कस्ता के एक स्कूल में पेपर दिलाने के लिए गया था। जहां से वह मंगलवार को शाम 8:00 बजे लगभग वापस आ रहा था, कि खुटार गोला रोड कठिना पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक सहित उछल कर दूर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी बहन दुर्गा वर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गई राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जिस पर डॉक्टरों ने दीपक वर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी बहन दुर्गा वर्मा को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया। 

पिता रामकुमार ने बताया कि उसके तीन बेटे थे, जिसमें नीरज वर्मा, दीपक वर्मा, जैनेन्द्र वर्मा जिसमें दीपक की मौत होने से पिता गुमसुम होकर बैठ गया। दीपक वर्मा की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। खबर लिखे जाने तक सीएचसी में पंचनामा भरने की तैयारी चल रही थी। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि सीमा क्षेत्र का मामला है। जानकारी की जा रही है कि हादसा खीरी सीमा में हुआ है। या खुटार सीमा में उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: चमका सराफा बाजार...चांदी की राखी का क्रेज, जानिए कौन-सी राखियों की है सबसे ज्यादा मांग

संबंधित समाचार