बदायूं: अनियंत्रित टेंपो पलटा, बच्चे की मौत...माता-पिता घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार तीन लोग घायल हो गए जबकि ढाई महीने के बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

कादरचौक क्षेत्र के गांव कैथोला निवासी इंद्रेश अपनी पत्नी अंजलि के साथ टेंपू में बैठकर बदायूं आ रहे थे। अंजली की गोद में उनका ढाई महीने का बच्चा मोहित था। कादरचौक से बदायूं आते समय गांव निजामाबाद के पास टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया।

सवारियां टेंपू में दब गई। राहगीरों ने लोगों को बाहर निकाला। तब तक मोहित की मौत हो चुकी थी। उसके पिता इंद्रेश और मां अंजली घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

संबंधित समाचार