Dream Girl 2 Box Office Collection : फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की 50 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री, दर्शकों पर छाया ‘पूजा’ का जादू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में है। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। ड्रीमगर्ल 2 ,25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ टिकट खिड़की पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ में एक बार फिर आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पहले वीकेंड में करीब 41 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के सामने गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी बड़ी फिल्में मुकाबले में खड़ी हैं। फिर भी ड्रीम गर्ल 2 अपना जादू चलाने में कामयाब रही। रिलीज के पांच दिनों में ड्रीम गर्ल 2 ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं।

ये भी पढ़ें : आमिर खान बॉलीवुड में करेंगे वापसी, सुपर प्लान के साथ कमबैक को हैं तैयार

संबंधित समाचार