Etawah News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, साथी फरार, कन्नौज का रहने वाला है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में पुलिस मुठभेड़ में कन्नौज के 10 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली।

इटावा में पुलिस मुठभेड़ में कन्नौज के 10 हजार के इनामी बदमाश को गोली लग गई। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

इटावा, अमृत विचार। चौबिया थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में कन्नौज के 10 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि मौके का फायदा उठाकर उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। 

चौबिया थानाध्यक्ष मंसूर अहमद मंगलवार की रात 10 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के चौपला के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अपाचे बाइक को रोका। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने लगे। इसकी जानकारी ऊसराहार व बसरेहर पुलिस को दी गई। इसके बाद तीन थानों की पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरते देखकर बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में कन्नौज के सौरिख बिजनौरा के रहने वाले पिंकल यादव पुत्र भजनलाल को गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी नगला मोतीराम चौबिया का रहने वाला सोनू पुत्र अवनीश कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बदमाश के पास से एक अपाचे बाइक, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल बरामद किया।

पुलिस ने घायल को बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला पकड़ा गया बदमाश 10 हजार का इनामी है। इसके ऊपर कई मुकदमें है। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

संबंधित समाचार