अयोध्या : ट्रेन में बुरी तरह घायल मिली महिला सिपाही, घटना की जांच में जुटी पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेले में गैर जनपद से ड्यूटी करने आई महिला आरक्षी घायल अवस्था में मनकापुर से अयोध्या आने वाली पैसेंजर ट्रेन में मिली है। पुलिस के मुताबिक मनकापुर से चलकर रात तकरीबन 3:40 पर अयोध्या पहुंची मनकापुर-अयोध्या प्रयागराज की एक खाली बोगी में महिला आरक्षी रक्त रंजित अवस्था में घायल पाई गई है। सूत्रों की माने तो महिला आरक्षी के कपड़े भी अस्तव्यस्त थे और उसके सिर और शरीर के अन्य भागों पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। जीआरपी ने महिला आरक्षी को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 
   
बताया गया कि महिला आरक्षी सुल्तानपुर से अयोध्या आ रही थी लेकिन संभवत नींद आ गई थी जिसके कारण वह ट्रेन से उतर नहीं सकी और मनकापुर चली गई। जिसके बाद वह मनकापुर से वापस अयोध्या आ रही थी। एसपी रेलवे पूजा यादव ने बताया कि महिला आरक्षी सुल्तानपुर में तैनात थी। इन दिनों मेला ड्यूटी में महिला आरक्षी अयोध्या आई थी। मंगलवार की मध्य रात्रि सुल्तानपुर से यह ट्रेन से अयोध्या आई। जिसके बाद सरयू एक्सप्रेस मनकापुर पहुंची और मनकापुर से वापस अयोध्या आने पर अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को यह सूचना मिली कि एक महिला रक्त रंजित अवस्था में ट्रेन के कोच में पड़ी है। 

जिसके बाद रेलवे कोच में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला आरक्षी को उठाकर श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -50 हजार की आबादी को 20 साल से रेलवे फाटक का इंतजार..

संबंधित समाचार