बाराबंकी : हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर /बाराबंकी, अमृत विचार। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में स्थानीय बार संघ के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की, और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा । ज्ञापन में दोषी पुलिस कर्मियों को निलम्बित करने की मांग की गई है।
 
मंगलवार को हापुड जिले में कुछ अधिवक्ता अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने अकारण महिला और पुरूष अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज करके उन्हे खदेडने का कार्य किया है। जिसमें तमाम अधिवक्ता चोटिल हुए है। पुलिस द्वारा किये गये इस कायराना हमले की निंदा करते हुए बार संघ अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा ने कहा कि बार कौंसिल उत्तर प्रदेष के आह्वाहन पर अधिवक्ताओं द्वारा बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। इस घटनाक्रम में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को निलम्बित करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जाये तथा ऐसे घटनाक्रम की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जावे। 
 
पुरानी कचेहरी में एकत्र होकर अधिवक्ता एसडीएम न्यायालय पहुंचे जहां मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर महामंत्री रामऔतार गौतम, ओम प्रकाष यादव, इन्द्रेश शुक्ला, राजीव नयन तिवारी, मदन मोहन मिश्रा, बृजेश मिश्रा, अषोक सिंह, प्रदीप पटेल, गणेश शंकर मिश्रा, पौरूष श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह बल्लू, ज्ञानू सिंह गौतम, अषोक यादव सहित अधिवक्ता मौजूद थे।
 

संबंधित समाचार