शाहजहांपुर: घर से घूमने निकले छात्र का शारदा नहर में मिला का शव
परिजनों ने शव का नहीं कराया पोस्टमार्टम, हुई अंत्येष्टि
सिंधौली, अमृत विचार। मंगलवार दोपहर घर से निकले छात्र का अगली सुबह शारदा नहर में शव मिला। घटना के बाद शोकाकुल माहौल में बालक की अंत्येष्टि कर दी गई।
गांव मुड़िया पमार निवासी सोनपाल सिंह का 14 वर्षीय पुत्र अरुण सिंधौली के एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार दोपहर अरुण घर में बताए बगैर साइकिल लेकर चला गया। रात तक वापस न आने पर परिजनों ने बालक की तलाश की।
बुधवार सुबह शारदा नहर के किनारे उमरिया पुल के दक्षिण दिशा में बालक की चप्पल तथा साइकिल पड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दमगड़ा माइनर के समीप रेत में फंसा हुआ शव बरामद किया।
पुलिस के समझाने पर भी परिजन पोस्टमार्टम को तैयार नही हुए। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। शोकाकुल माहौल में अंत्येष्टि कर दी गयी। घटना से पिता सहित बड़े भाई करन तथा मां रीता का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, भाई की मौत...बहन घायल
