बरेली: खोदाई में कटी पीएनजी की पाइपलाइन, सैकड़ों घरों के चूल्हे बुझे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

100 फुटा रोड पर गैस की लाइन कटी, नहीं बन सका खाना

फोटो- 100 फुटा रोड पर गैस की लाइन कटी, नहीं बन सका खाना।

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की अंधाधुंध खोदाई ने बुधवार को कई काॅलोनियों के लोगों को मुसीबत में डाल दिया। सौ फुटा रोड पर खोदाई के दौरान पीएनजी की पाइपलाइन कटने से सैकड़ों घरों की गैस आपूर्ति बंद हो गई। त्योहार के मौके पर सप्लाई बंद होने पर घर आए मेहमानों के सामने उन्हें शर्मिदगी का सामना करना पड़ा। लोग उन्हें चाय नहीं पिला पाए। ज्यादातर लोगों ने रेस्त्रां से खाना मंगाकर मेहमानों आवभगत की। ढाई घंटे बाद सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

रक्षाबंधन के मौके पर अधिकांश घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है। लोग उनकी आवभगत में लगे हुए हैं। इस बीच बुधवार दोपहर एक बजे कई काॅलोनियों में अचानक सीयूजीएल की गैस सप्लाई बंद हो गई। लोगों ने पड़ोसियों से पूछा तो पता चला की सभी के यहां सप्लाई नहीं आ रही है। इसके बाद अधिकारियों को फोन किया गया तो पता चला सौ फुटा रोड पर नगर निगम पोल लगाने के लिए खोदाई करा रहा था, जिसमें गैस की पाइपलाइन कट गई है।

सप्लाई नहीं आने से हरी शंकर यादव वाली गली, ग्रेटर ग्लोबल कॉलोनी, मुंशीनगर, परवानानगर, बड़ी बिहार, आकांक्षा इंक्लेव, नार्थ सिटी, राजीव इंक्लेव में दोपहर एक से करीब 3 बजे तक गैस की सप्लाई नहीं आने से महिलाएं दोपहर का खाना भी नहीं बना सकी। अधिकतर घरों में मेहमान आने पर बाहर से खाना मंगाना पड़ा।

सीयूजीएल के एरिया मैनेजर जीतेंद्र गौतम ने बताया कि नगर निगम की ओर से की जा रही खोदाई में पाइप लाइन कटने से दिक्कत हुई थी। टीम को भेजकर फाल्ट ठीक कराने के बाद सप्लाई को शुरु करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, दो सौ से ज्यादा काटे कनेक्शन

संबंधित समाचार