लखनऊ : राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित अध्यापकों की सूची जारी
लखनऊ, अमृत विचार। शासन की तरफ से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची बुधवार को जारी हो गई। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित शिक्षकों की सूची जारी हुई । साक्षात्कार 17 से 21 अगस्त तक चला था। प्रदेशभर में एक-एक शिक्षक का चयन प्रत्येक जिले से किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक दिवस के मौके पर ये सम्मान प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें : प्रयागराज : भरण-पोषण की न्यूनतम राशि पत्नी के जीवन और स्वतंत्रता को गरिमापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक
