बरेली: सीबीगंज थाने के पास किराना व्यापारी से लूट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। किराना की दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी राजेंद्र परमार के साथ सीबीगंज थाने से कुछ ही दूरी पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। व्यापारी स्लीपर रोड गली नंबर 1 में अपने घर के सामने रुके ही थे, इतने मे पीछे से आए आरोपी ने पहले उनकी आंख में मिर्ची पाउडर डाला उसके बाद उनकी गले में पड़ी तीन तोले की चेन लूट कर पैदल भाग खड़ा हुआ।

बुधवार शाम 10:30 हुई घटना को सीबीगंज पुलिस दबाए बैठी रही। गुरुवार दोपहर तक मामले में मुकदमा नहीं लिखा गया है। व्यापारी बैंक से रिटायर मैनेजर हैं।

 
 

संबंधित समाचार