लखीमपुर खीरी : सियाथू में खिड़की तोड़ घर में घुसकर हजारों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी जिले की कोतवाली गोला क्षेत्र में नगर और गांवों में हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। निरंतर हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सियाथू में चोरों ने मोहम्मद सलीम के घर को निशाना बनाया।

चोरों ने मकान के पीछे का विंडो तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। चोर घर में रखे 660 रुपए नगद, सोने के दो कंगन और चार आर्टिफिशियल चूड़ियां समेत लगभग 50 हजार का माल चोरी कर ले गए। परिवार वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार वाले जागे और समान अस्त व्यस्त देखकर दंग रह गए।

मोहम्मद सलीम ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। नगर के मोहल्ला राजेंद्र नगर ए ब्लॉक कॉलोनी में जयंती के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाकर दिन में ही घर के अंदर प्रवेश कर गए और कमरे में रखा 5000 रुपए नगद और लगभग 50 हजार रुपए के जेवरात पार कर ले गए। जयंती सुबह आठ बजे सत्संग में गई थी।

जब वह दोपहर एक बजे वापस लौटी तो चोर आहट पाकर कर उनका गैस सिलेंडर बाउंड्री बाल के किनारे छोड़कर भाग गए। उन्होंने एक चोर को भागते हुए देखा है, जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही घटना का खुलासा करने का कोई प्रयास किया।

पूर्व में भी हो चुकी वारदात 
मोहल्ला राजेंद्र नगर में हुई घटना से एक दिन पहले इसी मोहल्ले में आरिफ खां के घर को भी दिन दहाड़े निशाना बनाया था। आरिफ बाहर गए थे। उनकी पत्नी अस्पताल दवा लेने गई थी घर बंद था। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने उनके घर प्रवेश कर लिया और कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखे 19500 रुपए नगद, 80 हजार रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने किसी भी घटना का खुलासा नहीं किया है, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज