बांदा: कर्ज से परेशान किसान ने खुद को जिंदा जलाया, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। कर्ज से परेशान किसान ने खेत के ही समीप ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को जिंदा फूंक दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह खेत पहुंचे परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलदान गांव निवासी शारदा (48) पुत्र रामकुमार ने बुधवार की रात अपने ही खेत के समीप ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली और खुद को जिंदा फूंक दिया। 

वह रात पर खेत में ही पड़ा रहा। सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजन किसान को सीएचसी बबेरू ला रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र लवकुश ने बताया कि उसका पिता किसानी करता था। तीन बीघा जमीन है। धान की फसल बोई हुई थी। जून माह में बहन सरोजा की शादी की थी। 

शादी में करीब डेढ़ लाख रुपया का उसके पास कर्ज था। इसी से वह तनावग्रस्त था। बुधवार की रात पिता खेत जाने की बात कहकर घर से निकल गया। वहीं पर उसने ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। ओरन चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि कर्ज जैसी बात सामने नहीं आई है, जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : विपक्षी दलों के गठबंधन पर बोले ब्रजेश पाठक, कहा- भ्रष्टाचार में डूबे और सत्ता के भूखे लोगों का समूह

संबंधित समाचार