बरेली: धार्मिक स्थल पर अनुसूचित जाति के बच्चों के साथ अभद्रता, विरोध पर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/नवाबगंज, अमृत विचार। एक गांव में धार्मिक स्थल पर दबंगों ने अनुसूचित जाति के बच्चों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उन्हें पीटा और अपशब्दों का प्रयोग किया। मामले में गांव के ही छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

गांव नवादा इकारामुल्ला के अनुसूचित जाति के राकेश और अतुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के दबंग उनके समाज के लोगों से आए दिन अभद्रता करते हैं। आरोप है कि 29 अगस्त को अनुसूचित जाति के कुछ बच्चे गांव के एक धार्मिक स्थल पर गए थे। आरोप है कि वहां बैठे लोगों ने उन्हें देखकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। बच्चों ने विरोध किया तो उन्हें पीटा। 112 पर कॉल करने का प्रयास किया मगर नंबर नहीं लगा। 

आरोप है कि दो पूर्व भी एक आरोपी शराब पीकर राकेश के घर गया और गालियां दीं। 30 अगस्त की शाम राकेश और अतुल बरखन गए थे, यहां भी एक आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज की। आरोप है कि एक माह पूर्व एक दंपती को आरोपियों ने पीटा था। उन्हें नहर में डुबाने की कोशिश की थी। फिलहाल, आरोपियों की दबंगई के चलते पीड़ित गांव से पलायन करने को मजबूर हैं।

दो पक्षों में गाली-गलौज हुई थी। मारपीट की बात गलत है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-राजीव कुमार सिंह, एचएचओ, थाना नवाबगंज

ये भी पढे़ं- बरेली: जमीन खरीद में कम दिखाया निबंधन शुल्क, दिल्ली के बिल्डर पर 63 लाख का जुर्माना

 

 

संबंधित समाचार