बाराबंकी : नहर में डूबने से वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/ बाराबंकी,अमृत विचार। हैदरगढ़ कोतवाली के खरसतिया गांव निवासी 65 वर्षीय हृदय नारायण दुबे शुक्रवार की सुबह गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक मंदिर की रोज सफाई  व पूजा पाठ करने जाते हैं । वह बगल में बह रही सुबेहा रजबहा नहर में नहाने के लिए  नहर की पटरी पर गए। जैसे ही वह पानी  लेने के लिए झुके उनका पैर जमीन से फिसल गया और वह पानी में चले गए। नहर का तेज बहाव होने के चलते  वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। कुछ दूर पुल पर बैठे ग्रामीण दौड़कर बचाने जब तक आते तब तक उनकी डूबने से मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने  शव को बाहर निकला। कोतवाली पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या, पिस्टल से मारी गई गोली

संबंधित समाचार