Unnao News: गंगा में डूब रहे युवक को बचाने में दूसरे ने लगाई छलांग, एक की मौत, गोताखोरों ने दूसरे को बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में गंगा में डूब रहे युवक को बचाने में दूसरा युवक की डूबने से मौत हो गई।

उन्नाव में गंगा में डूब रहे युवक को बचाने में दूसरा युवक की डूबने से मौत हो गई। जबकि पहले वाले युवक को गोताखोरों ने बचा लिया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव की गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत गांव रजवा खेड़ा निवासी एक युवक गांव की पुलिया के पास गंगा नहाते समय डूबने लगा। यह देख दूसरे युवक ने गंगा में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया। जहां डूब रहा युवक सकुशल बाहर आ गया। वहीं बचाने वाला युवक गहरे पानी में शमा गया। इसमें उसकी मौत हो गई। शोर सुन ग्रामीण दौड़े और उसका शव गंगा से बाहर निकाला। शव देख उसकी बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

बता दें कि कानपुर के बदलीपुरवा निवासी भिम्मा (40) अपने पिता रामचंद्र व मां चंदा के निधन के बाद रजवा खेड़ा निवासी बहन मूलादेवी के घर रहता था। शुक्रवार सुबह वह गांव की पुलिया के पास खड़ा था, तभी गांव निवासी लल्लू नहाने के दौरान डूबने लगा। यह देख भिम्मा लल्लू को बचाने के लिये पानी में कुद गया। लल्लू तो किसी तरह बाहर आ गया लेकिन भिम्मा गहरे पानी में जाने से डूब गया। भिम्मा को डूबता देख लल्लू ने शोर मचाया।

जिस पर ग्रामीण दौड़े और गंगा में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी भिम्मा की बहन को दी गई। भाई का शव देख वह दहाड़े मारकर रोने लगी। युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

संबंधित समाचार