Farrukhabad: कारीगर ने खुद को गोली से उड़ाया, शव देख सन्न रह गई पत्नी, कर्ज से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम
फर्रुखाबाद में कर्ज से तंग आकर छपाई कारीगर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
फर्रुखाबाद में कर्ज से तंग आकर छपाई कारीगर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जयपुर छपाई कारखाने में छपाई करने वाले कारीगर ने कर्ज से तंग आकर तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मनोज मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव संतोसापुर के मजरा बवरापुर निवासी बालिस्टर शाक्य का 32 वर्षीय पुत्र सचिन शाक्य ने शुक्रवार सुबह घर के आंगन में तमंचे से गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर दूसरी चारपाई पर पड़ोस में सो रही पत्नी अंजली पहुंची। पति के शव को खून से लथपथ देख वह चीखने लगी। शोर शराबा सुनकर छत पर सो रहे परिजन मौके पर पहुंचे।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाचं पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन जयपुर में रहकर छपाई कारखाने में काम करता था। वह चार भाईयो में सबसे बड़ा था। आलेस, कुलदीप, धीरज व मां सुनीता देवी, दो बहन अंजलि व ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के एक पुत्र अर्पित और एक पुत्री तान्या है। वहीं मृतक की पत्नी 8 माह की गर्भवती है। मृतक की पिता ने बताया कि बेटे ने कर्ज से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है।
