राष्ट्रपति ने रतनपुर में आदिशक्ति मां महामाया देवी के किए दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर में विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। पहली बार रतनपुर स्थित महामाया देवी के मंदिर में दर्शन के लिए राष्ट्रपति का दौरा था। इस अवसर पर मां महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया।

इस मौके पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहां आदिशक्ति मां महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया। यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था। 

माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थी। यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां प्रदेश के हर जिले से लोग आते हैं और माँ महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं।

यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra: छड़ी मुबारक की पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा हुई संपन्न, 4.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

संबंधित समाचार