यात्रियों को राहात, इंडिगो ने की दिल्ली-ईटानगर के बीच उड़ान की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। विमानन कंपनी इंडिगो ने दो अक्टूबर से दिल्ली और ईटानगर के बीच सीधी विशेष विमान सेवा शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की। मीडिया में जारी बयान के अनुसार, एयरलाइन ने इससे पहले 28 नवंबर को ईटानगर के डोनी पोलो हवाई अड्डे से परिचालन शुरू किया था, जिसकी उद्घाटन उड़ान ईटानगर को मुंबई और कोलकाता से जोड़ने वाली थीं। 

यह नया संपर्क देश में क्षेत्रीय पहुंच को और ज्यादा मजबूत करता है और अतिरिक्त उड़ान विकल्प प्रदान कर व्यापार और पर्यटन यात्रियों दोनों की यात्रा को सुविधाजनक बनाता है। इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि इस नए संपर्क के माध्यम से, हमारा उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और जगमगाते पहाड़ों की आकर्षक भूमि ईटानगर के बीच घरेलू संपर्क और पहुंच को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है। 

उन्होंने कहा,“इस पहल से इस क्षेत्र में कई गुना विकास होने की उम्मीद है, जिससे रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और व्यापार, पर्यटन और समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। पिछले कुछ वर्षों में, इंडिगो पूर्वोत्तर में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इस क्षेत्र के आठ राज्यों में से सात में संपर्क स्थापित कर रहा है। हमारी प्रतिबद्धता अपने मूल्यवान यात्रियों के लिए एक व्यापक नेटवर्क में सस्ती, समयबद्ध, विनम्र और निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करने की है।”

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव मिल लड़ेंगे, सीट बंटवारे की शुरुआत तत्काल होगी: इंडिया

संबंधित समाचार