अयोध्या: अब सभी गांवों में बनेंगे अमृत सरोवर, चिह्नित किए गए तालाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्राम विकास विभाग और मनरेगा सेल को जिम्मेदारी

अयोध्या, अमृत विचार। गांवों में जल संचयन, पर्यावरण सुरक्षा व पिकनिक स्पाट विकसित करने के मकसद से दो वर्ष पहले इक्का-दुक्का गांवों में शुरू हुआ अमृत सरोवर योजना को अब जिले के सभी गांवों में लागू कर दिया गया है। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग व मनरेगा सेल ने एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों को चिह्नित कर लिया है।

इससे हर गांव में एक ऐसा तालाब मिल जाएगा, जहां लोग सैर सपाटा व पिकनिक मना सकेंगे। साथ ही बारिश के पानी का संचय भी हो सकेगा। अब शासन ने अनिवार्य कर दिया है कि हर गांव में एक-एक अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। इससे अब 1132 गांवों में भी अमृत सरोबर बनाया जाएगा। इसके क्रम में जिले के हर गांव में एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चयन किया जा रहा है। 

ये ऐसे तालाब होंगे जहां लोग आसानी से पहुंच सकें। तालाबों की मनरेगा से खुदाई, सफाई आदि कराई जाएगी। जिले के हर गांव में तालाब हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश अतिक्रमण की चपेट में हैं। मिट्टी पट जाने से गहराई कम हो गई है, जिससे वहां पानी नहीं ठहरता।
 
पहले चरण में हुआ था 75 गांवों का चयन 
जल संचयन व तालाबों को पिकनिक स्पाट बनाने के लिए दो वर्ष पहले से ही एक एकड़ वाले तालाबों को अमृत सरोबर बनाकर उसकी अलग पहचान स्थापित किए जाने का कार्य शुरू किया गया था। पहले चरण में 75 गांवों का चयन कर अमृत सरोवर का निर्माण करा दिया गया था। योजना सफल हुई तो इसे धीरे धीरे अन्य गांवों में भी बढ़ाया गया और अब तक 250 अमृत सरोवरों का निर्माण करा दिया गया है। सभी बीडीओ को भूमि तय करने के लिए निर्देश दिया गया है ...,दीपक कुमार, जिला समन्वयक, अयोध्या।

ये भी पढ़ें -हरदोई : तेज रफ्तार आल्टो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार