हरदोई : तेज रफ्तार आल्टो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्लावां/ हरदोई, अमृत विचार। नयागांव माधौगंज रोड पर तेज रफ्तार आल्टो कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गईं। वहीं अन्य दो बाइक सवार घायल हो गये जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज में भर्ती कराया गया जहां से हालत सुधरते न देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया ।

शुक्रवार को सुरेन्द्र 26 वर्ष निवासी मलकपुर जनपद बाराबंकी अपने साथी कन्हैया लाल 50वर्ष  निवासी सुल्तानपुर बांगरमऊ, कमल 60 वर्ष निवासी दसौली कुर्सी रोड लखनऊ बाइक पर सवार होकर नया गांव से बांसा रोड पर रिस्तेदारी जा रहे थे। जैसे ही बांसा गैस एजेंसी के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने टक्कर मार दी जिसमें सुरेंद्र की हेड इंजरी के चलते मौत हो गई। कन्हैया लाल और कमल को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज में भर्ती कराया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक लोकेश प्रताप ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। घटना की जानकारी पर मल्लावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। ऐसे में पुलिस शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों के आने के इंतजार में थी ।

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल
मल्लावां में कुतवापुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए । घायलों को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

शुक्रवार को प्लेटीना बाइक सवार निहाल 20 वर्ष पुत्र संदीप कटियार जो मिर्जापुर टपरिया गांव में रिस्तेदारी आया था । जो वापस अपने घर लौट रहा था तभी कुतवापुर मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार अनूप 22 वर्ष पुत्र आशा राम और सोने लाल 25 वर्ष पुत्र राजेश निवासीगण बखरिया से सीधी टक्कर हो गईं । जिसमें तीनों लोग घायल हो गए । ऐसे में घायलों को पुलिस की मदद से एम्बुलेंस से कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज खीरी हत्याकांड : आरोपी ग्राम प्रधान पर लगेगा गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति

संबंधित समाचार